
की जा सकती है। इतना ही नहीं, बहुत जल्द कुछ और भाषाओं का सपोर्ट भी जोड़ जाएगा।
अब हिन्दी में Meta AI का कर सकते हैं इस्तेमाल
मेटा एआई का इस्तेमाल वॉट्सऐप के अलावा, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी किया जा
सकता है। आप वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर मेटा एआई से नई भाषाओं
में बात कर सकते हैं। मेटा एआई से हिन्दी, फ्रेंच, जर्मन, इतावली, पुर्तगाली और स्पेनिश में
बात की जा सकती है। इतना ही नहीं, बहुत जल्द कुछ और भाषाओं का सपोर्ट भी जोड़ जाएगा।
वहीं मेटा का कहना है कि मेटा एआई के एक्सेस को कंपनी अपने ऐप्स और डिवाइस के सात
बढ़ा रही है। इतना ही नहीं, यूजर्स को उनके सवालों के जवाब पाने में मदद करने की कड़ी में
इस एआई चैटबॉट में नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि मेटा एआई अब 22
देशों में उपलब्ध हो चुका है। मेटा एआई को अब अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर, मैक्सिको,
पेरू और कैमरून के लिए भी पेश कर दिया गया है।