
ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है
नई दिल्ली , दिल्ली-एनसीर में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है।
ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है।
कोहरे और शीतलहर के चलते यातायात प्रभावित हुआ है।
राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली कई उड़ानों में देरी हुई।
कोहरे के कारण खराब दृश्यता के बीच कई ट्रेनों के विलंबित होने के कारण
यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीआरएस) पर इंतजार करते देखा गया।
दिल्ली हवाईअड्डे ने घने कोहरे के कारण उड़ान परिचालन में देरी की सूचना दी है,
जिससे (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) आगमन और प्रस्थान दोनों सहित लगभग
120 उड़ानें प्रभावित हुईं। इस बीच कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल हुई।
कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है
बुधवार को आसमान साफ रहेगा।प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र,
नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.4
डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
वहीं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,
जो सामान्य से चार डिग्री कम है। लेकिन सोमवार के मुकाबले 0.2 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की आशंका जताई है।
कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है।
अगले दिनों में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है।