राधारानी पाड़ा पूजा समिति की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम
निधि मीडिया न्यूज बलांगीर ओडिशा
बलांगीर: देश के 76 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर
पर राधारानी पाड़ा पूजा समिति की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि के रूप में विशिष्ठ समाजसेवी,
मारवाड़ी युवा मंच के भू. पू. अध्यक्ष श्री गजानन अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया।
अमृत महोत्सव में देश को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाना है
इस अवसर पर अपने सारगर्भित उद्बोधन में उन्होंने उपस्थित जनों को
आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव की महत्ता प्रतिपादित करते हुए कहा
कि देश को आजाद कराने के लिए बलिदान देने वाले हमारे वीर महापुरुषों को
सच्ची श्रद्धांजलि तभी हो पाएगी जब हम भारतवर्ष को आत्मनिर्भर
एवं स्वावलंबी बनाने में सक्षम होंगे।
आज हमारा देश पूरे विश्व में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है।
निश्चित तौर पर, एक स्वतंत्र देश के रूप में, 15 अगस्त 1947 की आधी
रात को खंडित स्वतंत्रता स्वीकारने के बाद बड़ा सवाल आर्थिक विकास
और स्वावलंबन का था। स्वावलंबन ही वह आधार है, जो नागरिक और
उसके पारिवारिक सदस्यों की आजीविका और रोजगार के संसाधनों को उपलब्ध कराने का काम आसान करता है।
हर क्षेत्र में नए-नए पायदान स्थापित कर रहे हैं, पर हमें ऐसे मुकाम पर पहुंचना है ,
जहां हमारी आवश्यकता की सारी चीजें हमारे देश में निर्मित हो।
हमारी तकनीक इतनी विकसित हो कि हम विश्व को
उनकी जरूरतों को पूरी करने में सहायता कर सकें।
स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद भी देश में लगातार गरीबी-अमीरी का फांसला बढ़ता जा रहा है।
स्मरण रहे कि भारत का विकास सिंधु घाटी की सभ्यता से माना जाता है।
हड़प्पा और मोहन-जोदड़ों में जिस तरह के विकसित नगरों की श्रृंखला देखने में आई है वह आश्चर्यचकित करती है।
अमृत महोत्सव में देश को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाना है
उन्होंने स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए देश के लिए मर मिटने वाले
शहीदों को नमन किया तथा सरहद पर दिन रात एक सजग प्रहरी की तरह
हमेशा मुस्तैद रहने वाले सभी सैनिकों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित बच्चों को चॉकलेट एवं मिठाई
वितरित की गई इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र युवा एवं बच्चे उपस्थित थे।
रीना गोयल, सवांददाता बलांगीर ओडिशा
