अरुणाचल प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

अरुणाचल प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

'जो काम हमने पांच साल में किया, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते थे', अरुणाचल में विपक्ष पर बरसे PM Modiअरुणाचल प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

55 करोड़ से अधिक के कई परियोजनाओं का उद्घाटन

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए हमारा विजन अस्ट लक्ष्मी का रहा है।

साउथ एशिया और ईस्ट एशिया के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्ते की एक-एक मजबूत कड़ी, यह हमारा

नॉर्थ ईस्ट बनने जा रहा है। आज भी यहां एक साथ 55,000 करोड़ रुपए से अधिक के परियोजनाओं का लोकार्पण या

शिलान्यास हुआ है।

उन्होंने कहा, “आज अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को अपने पक्के घर मिले हैं। अरुणाचल प्रदेश और

त्रिपुरा के हजारों परिवारों को नल कनेक्शन मिले हैं, नॉर्थ ईस्ट के अलग अलग राज्यों में कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक

प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा, “नॉर्थ ईस्ट को ध्यान में रखते हुए हमारी

सरकार ने विशेष तौर पर ‘मिशन पाम ऑयल’ की शुरुआत की थी। आज इसी मिशन के तहत पहली ऑयल मिल

का लोकार्पण हुआ है। ये मिशन भारत को खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर तो बनाएगा ही साथ ही यहां के

किसानों की भी आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा,  “पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का ‘राष्ट्रीय महोत्सव’

मनाया जा रहा है। आज मुझे पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के साथ ‘विकसित पूर्वोत्तर’ मनाने का अवसर मिला है। मैं

आप सभी को ‘विकसित भारत संकल्प’ के लिए बधाई देता हूं।

विपक्ष पर पीएम मोदी ने किया हमला

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा सरकार के इन प्रयासों के बीच कांग्रेस और INDI गठबंधन क्या कर रहे हैं, यह आपको पता है। अतीत में जब हमारे बॉर्डर पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहिए था, तब कांग्रेस की सरकारें घोटाले करने में व्यस्त थी। कांग्रेस हमारे सीमा के गांवो को अव्यवस्थित रखकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही थी। पूर्वोत्तर के विकास पर हमने जितना निवेश बीते 5 वर्ष में किया है, जितना काम किया है। इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »