अरुण गो‍विल के वायरल वीडियो का सच आया सामने

 
  1.  देश में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी दल सक्रियता से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। वहीं, पहले
  2. चरण की मतदान तारीख भी नजदीक है।देश में लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर
  3. अफवाह और ग‍ल‍त जानकारी फैलाने वाले यूजर्स भी सक्रि‍य हैं। ऐसे में चुनावी माहौल में कई
  4. उम्‍मीदवारों के फोटो वीडियो और पुराने बयान काट-छांट कर वायरल किए जा रहे हैं। इस बीच
  5. भाजपा के मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्‍याशी अरुण गोविल को भी सोशल मीडिया पर निशाना
  6. बनाया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाह और ग‍ल‍त जानकारी फैलाने वाले यूजर्स भी
  7. सक्रि‍य हैं। ऐसे में चुनावी माहौल में कई उम्‍मीदवारों के फोटो, वीडियो और पुराने बयान काट-छांट
  8. कर वायरल किए जा रहे हैं।

पूर्व में और हाल ही में फिर से ऐसी चीजें बॉलीवुड अभि‍नेत्री और भाजपा नेता हेमा मालिनी के साथ हुई

जिसमें उनकी तस्‍वीरों को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा था। वहीं, अब भाजपा के मेरठ-हापुड़

लोकसभा सीट से प्रत्‍याशी अरुण गोविल को भी सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया है।  दरअसल,

अरुण गोविल भी वंंचित भाजपा कार्यकर्ता के घर पर भोजन करने पहुंचे थे, लेकिन अब उनके इस दौरे

का अधूरा वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। मालूम हो कि गोविल रामायण सीरियल

में राम का किरदार न‍िभाने से प्रसिद्ध हुए। कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में रामायण के पुन: प्रसारण

के बाद वे नई पीढ़ी में भी ख्‍याति प्राप्‍त कर चुके हैं। र्यकर्ताओं के साथ भोजन के लिए बैठे हुए दिखाई दे

रहे हैं, अधूरे वीडियो   को शेयर कर कुछ फेसबुक यूजर्स दावा कर रहे हैं कि भाजपा उम्‍मीदवार ने वचिंत

कार्यकर्ता के घर पर भोजन नहीं किया। वहीं, पूरा वीडियो देखकर पता चलता है कि अरुण गोविल ने बूथ

अध्यक्ष के घर पर खाना खाया था। सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो साझा कर गलत दावा किया जा

रहा है।अरुण गोविल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी संबंधित वीडियो देखा जा सकता है। इसे भी

13 अप्रैल को पोस्ट किया गया था। वीडियो में अरुण गोविल को भाजपा कार्यकर्ता के घर खाना खाते हुए

देखा जा सकता है।

अरुण गो‍विल के वायरल वीडियो का सच आया सामने

दैनिक जागरण के 14 अप्रैल के मेरठ संस्करण में भी यह खबर छपी है। जिसमें लिखा है, “भाजपा

उम्मीदवार अरुण गोविल 13 अप्रैल की सुबह भगवतपुरा मोहल्ले में नीतू जाटव के घर पहुंचे और

वहां भोजना किया। वहीं, कांग्रेस के दलित के घर भोजन नहीं करने के आरोपों पर अरुण गोविल

ने कहा है कि यह कांग्रेस की गलत राजनीति है। उन्होंने दलित परिवार के घर पर भोजन किया था।

जितना वह खा सकते थे, उतना खाया। उसके बाद प्लेट में बचे भोजन के सामने सम्मान के साथ

प्रणाम कर लिया। इस बारे में जब मेरठ में महानगर भाजपा संयोजक कमल दत्त से संपर्क किया

गया तो उन्होंने कहा, मैं भी कार्यक्रम में मौजूद था। अरुण गोविल ने भाजपा कार्यकर्ता के यहां

भोजन किया था। विपक्षी दल झूठ फैला रहा है। जागरण की फैक्‍ट चेक टीम विश्‍वास न्‍यूज ने

पाया कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने दलित भाजपा

कार्यकर्ता के घर पर भोजन किया था। अत: उनका वंचित के घर भोजन न करने

  को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »