
कोपा अमेरिका के फाइनल को लियोनेल मेसी पूरा नहीं खेल पाए। मैच के दूसरे हाफ
में मेसी को पैर में चोट लगी जिसके बाद उन्हें 66वें मिनट में बाहर बैठना पड़ा। उनके
दाहिने एंकल पर आइस पैक लगा हुआ था। हालांकि, इस दौरान टीम को उनकी कमी
नहीं खली। जोवानी लो सेल्सो के असिस्ट पर मार्टिनेज ने गोल किया।अर्जेंटीना ने
लगातार दूसरी बार कोपा अमेरिका का खिताब जीत लिया है। कोलंबिया के खिताब
खिताबी मुकाबले में निर्धारित समय तक 0-0 की बराबरी पर था। लेकिन पहले
एक्स्ट्रा हाफ में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। 112वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए
लौटारो मार्टिनेज ने गोल कर दिया। अंत यह तक बढ़त कायम रही और मेसी की टीम
1-0 से जीतकर चैंपियन बनी। अर्जेंटीना ने 16वीं बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया
है। 2021 में टीम ने ब्राजील को खिताब मुकाबले में मात दी थी। वहीं कोपा अमेरिका
के फाइनल को लियोनेल मेसी पूरा नहीं खेल पाए। मैच के दूसरे हाफ में मेसी को पैर
में चोट लगी जिसके बाद उन्हें 66वें मिनट में बाहर बैठना पड़ा।
अर्जेंटीना ने अपने नाम किया कोपा अमेरिका का खिताब
उनके दाहिने एंकल पर आइस पैक लगा हुआ था। हालांकि, इस दौरान टीम को उनकी
कमी नहीं खली। जोवानी लो सेल्सो के असिस्ट पर मार्टिनेज ने गोल किया। स्पेन ने
2008 से 2012 के बीच में लगातार तीन इंटरनेशनल खिताब जीते थे। टीम ने तब दो
यूरो के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अब अर्जेंटीना ने भी लगातार तीन
ट्रॉफी जीत ली है। दो कोपा अमेरिका खिताब के साथ मेसी की टीम के पास भी फीफा
वर्ल्ड कप है। बता दें कि, लियोनेल मेसी की ये करियर की अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी है। 2021 में
कोपा अमेरिका के रूप में ही उन्होंने अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। 2022 में यूरो और
कोपा अमेरिका के विजेता के बीच होने वाली अर्टेमियो फ्रेंची कप पर भी अर्जेंटीना ने ही
कब्जा किया था। उसी साल मेसी ने अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप जीता था। इसी के
साथ मेसी के कैबिनेट में एक और इंटरनेशनल ट्रॉफी आ गई है।