
ने बताया कि अलीपुर के दयालपुर बाजार स्थित कारखाने के परिसर से सात लोगों के जले हुए
शव बरामद किए गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि
शाम पांच बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 22 गाड़ियों को
मौके के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे तक आग पर काबू
पा लिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के साथ कारखाने में आग लग गई।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।
अलीपुर में कारखाने में आग लगने से सात लोगों की मौत
बता दें कि आग लगने की घटना के बाद फैक्ट्री में आग पर काबू पाया गया है। इसके बाद फैक्ट्री
में पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन भी चला रही है। माना जा रहा है कि फैक्ट्री में दो लोग और
फंसे हो सकते है। इस संबंध में दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने जानकारी
दी कि सर्च ऑपरेशन जोर शोर से चलाया जा रहा है क्योंकि दो लोगों के अंदरहोने की संभावना है।
वहीं फायर स्टेशन के अधिकारी सत्यवान सिंह ने जानकारी दी कि 15 फरवरी की शाम पांच बजे
आग लगी थी। इसके बाद रासायनिक विस्फोट भी होते रहे। एनडीआरएफ की टीम ने भी इसकी
पुष्टि की है। घटना में चार अन्य घायल हुए है। आग बुझाने के लिए कुल 30 फायर टेंडर लगाए
गए थे। बता दें कि इस घटना में एक महिला सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस घटना के बाद अलीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस कांस्टेबल सहित
4 लोग घायल हो गए।
दिल्ली पुलिस की मानें तो आगे की जांच जारी है।