अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू किया है

एक युवक को शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा

30/82022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा

हिसार हरियाणा

पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार अवैध

हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम

ने ऑटो मार्केट हिसार से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है।

एएसआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गस्त के दौरान ऑटो

मार्केट हिसार में पड़ाव चौक हिसार की तरफ से आ रहे एक युवक को

शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना

नाम उतरेजपुर, उत्तर प्रदेश हाल कंगनपुरा सिरसा निवासी अंकुश बताया।

अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू किया है

नियमनुसार तलाशी लेने पर अंकुश के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर,

मोबाइल फोन और 200 रुपए बरामद हुए। बरामद अवैध पिस्तौल,

मोबाइल फोन और धनराशि को कब्जा पुलिस लेकर अंकुश के खिलाफ

थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

अवैध हथियार के बारे में पूछताछ करने पर अंकुश ने बताया कि

मैं उत्तर प्रदेश से हिसार जाने के लिए ट्रेन से आया हु और आगे मुझे सिरसा जाना था।

ट्रेन में मेरा बैग किसी अन्य के बैग से बदल गया। जिसमे हथियार बरामद हुआ।

आरोपी को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है ।

भय का वातावरण बनाने के लिए हवाई फायर करने के आरोपी गिरफ्तार।

थाना शहर पुलिस ने भय का वातावरण बनाने के लिए हवाई फायर करने के मामले में।

अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू किया है

दो आरोपियों ठंडी सड़क हिसार निवासी वाशु और विनय को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा

285 व आर्म्स एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 720 दिनाक 17.08.2022 में गिरफ्तार किया गया है।

थाना शहर हिसार में बाल्मिकी मोहल्ला हिसार निवासी लखन ने 17.08.2022 को

मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों द्वारा दहशत फलाने के लिए सड़क पर हवाई फायर करने के

बारे में शिकायत दी थी। एएसआई शेर सिंह ने बताया कि आरोपियों को पेश अदालत

कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात

में प्रयोग अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद किया जा चुका है।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »