
नई दिल्ली। Ayesha Khan Hospitalized: जानी-मानी अभिनेत्री आयशा खान को सलमान खान के
रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17‘ से पॉपुलैरिटी मिली है। शो में आयशा अपनी बीमारी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं
। वह कई बार बिग बॉस के घर में बेहोश हो गई थीं।
यही नहीं, एक बार आयशा खान की तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था।
अब आयशा की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती हुईं आयशा खान
आयशा खान ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर की है, जिसके बाद लोग उनके लिए
काफी परेशान हैं। आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस के
हाथ में आईवी ड्रिप लगी हुई है। फोटो शेयर करते हुए आयशा खान ने कैप्शन में लिखा, “हम यहां फिर आ गए।”
रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहीं आयशा खान
आयशा खान ‘बिग बॉस सीजन 17’ में एक्स ब्वॉयफ्रेंड मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का पर्दाफाश
करने के लिए आई थीं। उन्होंने मुनव्वर पर टू टाइमिंग और धोखा देने समेत कई आरोप लगाए। हालांकि,
बाद में दोनों के बीच नजदीकियां भी दिखीं। शो में दोनों के बीच नोक-झोंक भरा रिश्ता काफी लाइमलाइट
में रहा। इस बीच कई बार शो में आयशा बेहोश भी हो गई थीं।
अस्पताल में भर्ती हुईं ‘बिग बॉस 17’ फेम आयशा खान
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ आयशा खान जानी-मानी अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने बतौर
चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। इन दिनों वह साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं।
जल्द ही आयशा साउथ के मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी भास्कर’ में
नजर आएंगी। फिल्म में आयशा और दुलकर सलमान की जोड़ी देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।
इसके अलावा आयशा खान म्यूजिक वीडियोज पर भी फोकस कर रही हैं। कुछ दिन पहले आयशा
को अभिषेक के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था।