
आज मनाया जा रहा National Freedom Day
दास प्रथा को गैरकानूनी घोषित करने वाले संशोधन पर राष्ट्रपति लिंकन ने 1 फरवरी
1865 में हस्ताक्षर किए थे। पहला नेशनल फ्रीडम डे अमेरिका के फिलाडेल्फिया में
मनाया गया था। 30 जून 1948 में राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने बिल पर हस्ताक्षर कर 1
फरवरी को आधिकारिक नेशनल फ्रीडम डे के रूप में घोषित किया था। 1948 से
अमेरिका में हर साल 1 फरवरी को नेशनल फ्रीडम डे का रूप में मनाया जाता है।
यह दिन गुलामी से मुक्ति और समानता का प्रतीक है।अफ्रीकी-अमेरिकी इतिहासकार
कार्टर जी. वुडसन को ब्लैक हिस्ट्री मंथ का श्रेय दिया जाता है। संयुक्त राज्य
अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकियों के योगदान को देखते हुए ब्लैक हिस्ट्री मंथ
मनाया जाता है। ऐसा अश्वेत लोगों के सम्मान के लिए किया जाता है। ब्लैक
हिस्ट्री मंथ फरवरी में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी महीने में फ्रेडरिक
डगलस और राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ था। वुडसन को उनके
काम के लिए ब्लैक हिस्ट्री का जनक कहा जाता है। बराक ओबामा 2008 में
संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए थे।