
आतिशी ने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
आतिशी ने आगे कहा कि वादे के बावजूद, 20 फरवरी को हुई नवगठित दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट
बैठक में निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा, “दिल्ली की माताओं और बहनों ने पीएम मोदी द्वारा दी गई
गारंटी पर विश्वास किया था और अब वे ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी
पार्टी का विधायक दल कल 23 फरवरी 2025 को आपसे मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है। मैं
दिल्ली की लाखों महिलाओं की तरफ से आपसे अनुरोध करती हूं कि आप अपने शेड्यूल से कुछ समय
निकालकर हमें आपसे मिलने का मौका दें ताकि हम इस योजना पर ठोस कार्रवाई करने के लिए आपके
सामने अपनी बात रख सकें। इससे पहले आतिशी ने शुक्रवार को सवाल उठाया कि दिल्ली सरकार ने
अपनी पहली कैबिनेट बैठक में शहर की महिलाओं को 2,500 रुपये मानदेय देने की योजना पर मुहर
क्यों नहीं लगाई। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने नवगठित भाजपा सरकार पर ‘‘महिला समृद्धि
योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे को पूरा
नहीं कर पाने’’ का आरोप लगाया। आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली चुनाव से
पहले मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया था कि पहली ही कैबिनेट बैठक
में इस योजना को मंजूरी दे दी जाएगी और 8 मार्च तक दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में 2,500
रुपये आ जाएंगे।