आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण के लिए कार्य

आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण के लिए कार्य
आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण के लिए कार्य

हमारे प्यारे देश भारत के आम जनमानस के साथ-साथ दुनिया

भर के लोगों के बीच मे नरेन्द्र मोदी की छवि एक ऐसे सख्त

प्रशासक, कुशल राजनेता की बन गई है, जिसके लिए देशहित

सर्वोपरि है, इस छवि के दम पर ही नरेन्द्र मोदी देश में तीसरी

बार प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए हैं और मोदी के नेतृत्व में

चल रही केन्द्र सरकार को 9 जून 2025 को 11 वर्ष पूर्ण हो

गये है। अपने इस 11 वर्ष के कार्यकाल के दौरान नरेन्द्र

मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने बहुत सारे ऐसे कार्य

कर के दिखाएं है, जिन्होंने इतिहास रचने का कार्य कर

दिया है। नरेन्द्र मोदी ने बिना किसी के जोर दवाब में

आये ऐतिहासिक कार्यों को अमलीजामा पहनाने का

कार्य बखूबी करके दिखाया है। जिसके चलते ही देश-

दुनिया में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की

गिनती कुछ करके दिखाने वाली सरकार के रूप में

होती है।

आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण के लिए कार्य

वैसे भी देखा जाए तो जिस वक्त नरेन्द्र मोदी ने

गुजरात से आकर के 26 मई 2014 को दिल्ली के

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह

में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, उस वक्त देश

व दुनिया के बहुत सारे लोगों के मन में एक सवाल

बार-बार कोंध रहा था कि आखिरकार लोकसभा के

चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से

भारत को सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित

नव भारत के निर्माण करने का सपना आम जनमानस

को दिखाया है, क्या यह सपना कभी पूरा हो पायेगा।

लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी इस सपने

को धरातल पर उतारने के लिए अपने प्रथम कार्यकाल

26 मई 2014 से ही निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिसके

चलते ही देश के आम जनमानस ने मोदी के नेतृत्व

में दूसरी व तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया

था और मोदी ने 30 मई 2019 को दूसरी बार व 9 जून

2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »