आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही

आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही
आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही
दिल्ली की मंत्री आतिशी के पानी की आपूर्ति रोकने के आरोपों के बाद बुधवार को हरियाणा
के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ‘‘झूठ’’ बोल रही है और
समझौते के तहत दिल्ली को पानी दिया जा रहा है। सैनी ने करनाल में संवाददाताओं से कहा,
‘‘समझौते के मुताबिक पानी की आपूर्ति (दिल्ली को) जारी है और इसे कोई नहीं रोक सकता
।’’आतिशी के आरोपों का जवाब देते हुए सैनी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ‘‘लोगों का
ध्यान भटकाना चाहती है क्योंकि उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। वह केवल झूठ बोल रही है और
वह भ्रष्टाचार में लिप्त है।उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा हरियाणा की सभी 10 लोकसभा
सीट के साथ-साथ करनाल विधानसभा उपचुनाव भी जीतेगी जहां से वह खुद लड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही

आतिशी ने आरोप लगाया कि 25 मई को मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की

‘‘नयी साजिश’’ के तहत पड़ोसी राज्य ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति रोक दी है। सैनी

ने करनाल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘समझौते के मुताबिक पानी की आपूर्ति (दिल्ली को)

जारी है और इसे कोई नहीं रोक सकता।’’आतिशी के आरोपों का जवाब देते हुए सैनी ने दावा

किया कि आम आदमी पार्टी ‘‘लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है क्योंकि उसके पास कोई

मुद्दा नहीं है। वह केवल झूठ बोल रही है और वह भ्रष्टाचार में लिप्त है।’’सैनी ने आरोप लगाया

कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने भरोसा जताया

कि भाजपा हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट के साथ-साथ करनाल विधानसभा

उपचुनाव भी जीतेगी जहां से वह खुद लड़ रहे हैं। सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए

आरोप लगाया कि पार्टी ने केवल घोषणाएं कीं लेकिन उसके मुकाबले काम बहुत कम

किया। उन्होंने कहा कि इसीलिए लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा

कि कांग्रेस टूट रही है और कोई नहीं जानता कि यह कब ढह जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »