
आम के छिलकों को फेंकने की ना करें गलती
आम के छिलकों को बतौर क्लीनर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद एसिड
सतहों को साफ और चमकाने में मदद कर सकते हैं। आप आम के छिलके को सीधे स्टेनलेस
स्टील, तांबे या अन्य धातु की सतहों पर रगड़ें, फिर नम कपड़े से पोंछें।अगर आपको गार्डनिंग
का शौक है तो आप घर पर ही कंपोस्ट तैयार कर सकते हैं और इसमें आम के छिलकों का
इस्तेमाल कर सकते हैं। आम के छिलके पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो कंपोस्ट को और
भी ज्यादा समृद्ध कर सकते हैं। इसके लिए आप कंपोस्ट के ढेर या डिब्बे में आम के छिलके
डालें ताकि इसकी पोषक सामग्री बढ़े।आम के छिलकों का इस्तेमाल कीड़ों को दूर रखने के
लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए आप सूखे आम के छिलकों को उन जगहों पर रखें
जहां कीड़े की समस्या है।सूखे आम के छिलकों का उपयोग प्राकृतिक एयर फ्रेशनर बनाने के
लिए किया जा सकता है। आम के छिलकों से एयरफ्रेशनर बनाना भी काफी आसान है। इसके
लिए आप पहले छिलकों को सुखाएं और फिर उन्हें एक पाउच या कटोरे में रखें। आप देखेंगे
कि वह स्थान हल्का महकने लगेगा।