
बालों की सही ढंग से केयर की जाए तो खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। आमतौर पर
महिलाएं बालों की देखभाल सही से नहीं करती तभी बालों की शाइन चली जाती है। जब
हम केमिकल युक्त शैम्पू यूज करते हैं तो स्कैल्प ड्राई हो जाता है। जिससे बालों की खूबसूरती
खत्म हो जाती है। ज्यादातर शैम्पू में सल्फेट और अन्य हानिकारक केमिकल होते हैं जो
बालों की झड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। स्कैल्प पर गंदगी जमा होनी की वजह से हेयर
फॉलिकल्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिस वजह से बाल झड़ने लगते हैं। इसके साथ ही बालों का
पोषण खत्म हो जाता है। इन्हीं वजहों से दो मुंह बाल हो जाते हैं और रुखे नजर आते हैं।
रीठा में पाए जाने वाला सैपोनिन स्कैल्प में इकट्ठा ऑयल और गंदगी को साफ करता है
और बालों को रुखा नहीं बनाता।
इन 5 देसी चीजों से करें Scalp Cleaning
स्कैल्प में मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए बेनटोनाइट क्ले काफी मददगार साबित हो
सकती है। लेकिन यह बाकी क्ले की तरह स्कैल्प के मॉइस्चर को खत्म नहीं करता है, जिससे
बाल सिल्की नजर आते हैं। इस क्ले को कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रखें, फिर इसका
पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं और कुछ मिनट तक बालों में रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से
बालों को धोएं।शिकाकाई भी बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह बालों के नेचुरल
ऑयल को खत्म नहीं होने देता, जिससे बाल रुखे नहीं होते और सिल्की, स्मूद नजर आते हैं।
अगर बालों में नेचुरल ऑयल मौजूद रहेगा तो कभी डैंड्रफ नहीं होगा और स्कैल्प में खुजली
नहीं होगी। शिकाकाई स्कैल्प को नेचुरली क्लीन करता है।