
आंवले की चटनी बनाने के लिए सामग्री
– 1/2 किलो आंवला – 1 बड़ा चम्मच तेल
– 1 बड़ा चम्मच पंचफोरन ( मेथी दाना, कलौंजी, जीरा, काली सरसों और सौंफ बीज का मिक्स)
– 1 चम्मच साबुत धनिया के बीज – आधा चम्मच से भी कम हिंग पाउडर
– 1/2 कप गुड़- 1 चम्मच मिर्च पाउडर
– 1 चम्मच हल्दी पाउडर- 1 चम्मच धनिया पाउडर
– 1 चम्मच काला नमक- 1 चम्मच अदरक कटा हुआ
इस तरह से बनाएं आंवले की स्वादिष्ट चटनी
– सबसे पहले आंवला को मीडियम आंच पर 10-15 मिनट भाप में पकाएं। जब आंवले नरम हो जाएं
तो इसके बीज निकालकर आंवले का गूदा को अलग कर लें। अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल
लें, उसमें 1 चम्मच मेथी दाना, कलौंजी, जीरा, काली सरसों और सौंफ बीज डालें। इसके बाद 1
चम्मच साबुत धनिया के बीज और थोड़ा सा हींग पाउडर डालें। फिर आप इसमें उबले हुए आंवले
डालें और 5 मिनट तक अच्छे से भून लें। अब आप इसमें आधा कप गुड़ डाल दें। इसको आप
मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक गुड़ पिघल न जाए और मिक्स थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
जब यह गाढ़ा हो जाएगा तो इसे धीमी आंच पर रखें। फिर आप इसमें मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर,
धनिया पाउडर और काला नमक डालें। फिर बारीक कटा हुआ अदरक भी इसमें मिला दें। अच्छे
से मिक्स के बाद आपकी आंवले की चटनी तैयार है। इसे रोटी, पराठा, चावल के साथ सर्व करें।