इस पूर्व खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा
पिछले 17 सालों से खिताब के लिए लगातार प्रयास कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस बार
आईपीएल 2025 में खिताब जीतने की उम्मीद है। इतने सालों से खाली हाथ रही आरसीबी में
राहुल द्रविड़, विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस जैसे दिग्गज कप्तान रहे। वेस्टइंडीज के क्रिस
गेल,
साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स जैसे बड़े नाम इस भी इस टीम के लिए खेल चुके हैं
लेकिन फिर भी टीम को खिताब नसीब नहीं हुआ। अब इसी टीम का हिस्सा रहे शादाब जकाती
ने टीम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने टीम की नकामी के कारणों में से एक ड्रेसिंग
रूम में भाईचारे की कमी बताया है। लेफ्ट आर्म स्पिनर शादाब जकाती करियर की शुरुआत
में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। वह 2010 और 2011 में खिताब जीतने वाली टीम में
शामिल थे। साल 2014 में आरसीबी में सामिल हुए और केवल एक ही मैच खेले। इस सीजन
में उन्होंने टीम को लेकर कई बातें समझीं जिसके बारे में उन्होंने बताया।
इस पूर्व खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा
स्पोर्ट्सकीड़ा ने शादाब के हवाले से लिखा कि, ये एक टीम गेम है। अगर आप ट्रॉफी जीतना
चाहते हैं तो टीम को एक इकाई की तरह खेलना होगा। 2-3 खिलाड़ी आपको ट्रॉफी जीतने
में मदद नहीं कर सकते। चेन्नई के पास भारतीय खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह और
कुछ अच्छे विदेशी खिलाड़ी थे। अपना संयोजन बनाना अहम है। जब मैं आरसीबी में था,
तो वे केवल 2-3 खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह और कुछ अच्छे विदेशी खिलाड़ी थे।
अपना संयोजन बनाना अहम है। जब मैं आरसीबी में ता, तो वे केलल 2-3 खिलाड़ियों पर
ध्यान केंद्रित करते थे। जकाती ने ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में भी बात की और कहा
कि टीम एक इकाई के रूप में अच्छी तरह से तालमेल नहीं बिठा पाई। जकाती ने कहा कि,
जहां तक टीम मैनेजमेंट और ड्रेसिंग रूम के माहौल का सवाल है, तो इसमें बहुत अंतर था।
खिलाड़ी बहुत अच्छे थे, लेकिन कोई भाईचारा नहीं था, खिलाड़ी ठीक से तालमेल नहीं बिठा पाए ।