
इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं मटका केसर फिरनी
मुख्य पकवान के लिए
डेयरी और चीज- 1/2 लीटर
चावल और ब्रेड- 1 कप
डेयरी और पनीर- 1 जरूरत के अनुसार
ऐसे बनाएं
सबसे पहले एक पैन में दूध डालें और उसमें केसर डालकर अच्छे से पकाएं। आपको दूध को
तब तक चलाते रहना है, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद पैन में सूजी और चावल
डाल दें और मीडियम आंच पर पकने दें। अब इसमें केसर डालें और 8-10 मिनट कर चावल
के साथ पकाएं। अब इसमें कंडेंस मिल्क और खोवा डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसे इतने
अच्छे तरीके से मिक्स करना है कि इसमें गुठलियां न पड़ें। अंत में इसमें शक्कर डालकर
मीडियम आंच पर थोड़ी देर और पका लें।बता दें कि फिरनी बनाते समय इस बात का ख्याल
रखें कि आप इसको चम्मच की मदद से लगातार चलाते रहें। क्योंकि जैसे-जैसे यह पकने
लगता है तो नीचे चिपकने लगता है, इसलिए लगातार इसको चम्मच से चलाते रहें। अब
गैस बंद कर दें। इस आसान तरीके से फिरनी बनकर तैयार है और अब इसको ठंडा होने के
लिए रख दें। आप इसे परोसने के लिए छोटे-छोटे मिट्टी के मटके का इस्तेमाल करें। फिरनी
को ठंडा करने के बाद ही मटके में परोसें। यह जल्दी और आसानी से बनने वाला व्यंजन है।
मिट्टी के बर्तन में परोसने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।