
इस साल खेल जगत में हुए कई विवाद
आईपीएल 2024 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक मैच के बाद
केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच मैदान पर हुई बातचीत काफी चर्चा में रही। जब लखनऊ को
हार का सामना करना पड़ा। तो राहुल को गोयनका से बात करते हुए देखा गया, जहां गोयनका उन्हें
फटकार लगाते हुए नजर आए। ये दृश्य कई फैंस को अजीब लगा और उन्होंने गोयनका की आलोचना
की, क्योंकि कुछ का मानना था कि उन्होंने राहुल को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। इस घटना ने
एक बड़ा विवाद पैदा किया, जिससे दोनों के बीच संबंधों पर सवाल उठे। साल की शुरुआत में बीसीसीआई
ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया था। इन दोनों को बीसीसीआई
के निर्देशों का पालन न करने के कारण अनुबंध से बाहर किया गया, जिसमें कहा गया कि टीम इंडिया
से बाहर रहने पर उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। दिसंबर में किशन ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान
निजी कारणों से क्रिकेट से ब्रेक लिया, लेकिन बाद में बड़ौदा में ट्रेनिंग करते दिखे। वहीं, अय्यर ने इंग्लैंड
के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाहर रहने के बाद रणजी ट्रॉफी नहीं खेली, जबकि एनसीए ने उन्हें फिट करार
दिया। पेरिस ओलंपिक में भारतीय रेसलर अंतिम पंघाल को नियमों की अनदेखी करने पर विवाद का
सामना करना पड़ा। पंघाल ने खेल गांव से बाहर जाने के लिए अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड अपनी
बहन को दे दिया जो नियमों के खिलाफ था।साल 2024 भारतीय फुटबॉल के लिए एक कठिन साल रहा,
जिसमें टीम इंडिया 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी।