
कौन है पन्नू
गुरुपतवंत सिंह पन्नू अलगाववादी ग्रुप सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख है। ये संगठन
पंजाब को हिंदुस्तान से अलग करने की मांग करता है। 7 जुलाई 2022 को गृह
मंत्रालय ने पन्नू को आतंकवादी घोषित कर दिया था। देशभर में पन्नू के खिलाफ
16 मामले दर्ज हैं। गुरुपतवंत सिंह पन्नू के पास कनाडा के साथ साथ अमेरिका की
भी नागरिकता है। 56 साल के पन्नू का परिवार बंटवारे यानी 1947 में पाकिस्तान
से अमृतसर आया था। गुरुपतवंत सिंह पन्नू का जन्म अमृतसर में ही हुआ था।
उसने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। लेकिन देश के खिलाफ गैर कानूनी
काम करने का रास्ता उसने चुना।
उर्दुस्तान की चाह इंडिया गेट पर खालिस्तानी झंडे की हसरत
पन्नू वो शख्स है जो इंडिया गेट पर खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को ढाई मिलियन
यूएस डॉलर देने की घोषणा कर चुका है। पन्नू ने ऐसे पुलिसकर्मी को एक मिलियन
डॉलर देने की घोषणा की थी जो 15 अगस्त 2021 के दिन लाल किले पर तिरंगा
लहराने से रोके। कहा जाता है कि इसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई
के साथ मिलकर पंजाब में खालिस्तानी मुहिम को फिर से भड़काने की कोशिश की
थी। इस पर भारत में खालिस्तानी मूवमेंट को फंडिंग करने के भी आरोप लगे हैं।
अब समझिए कि कनाडा की जमीन पर बैठे पन्नू जैसे देश विरोधी लोग कितने
ताकतवर हैं कि इन्हें पैसों की भी कोई कमी नहीं होती। दरअसल, खालिस्तानी
और गैंगस्टर का नेटवर्क मिलकर काम करता है। एनआईए की जांच में खालिस्तानी
आतंकी और गैंगस्टरों के गठजोड़ के पुख्ता सबूत मिले हैं। इस गठजोड़ के
निशाने पर पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर और डॉयरेक्टर हैं। कनाडा के
खालिस्तान गैंगस्टरों के साथ मिलकर वसूली का खेल खेल रहे हैं।