
यूपीआई पर बैलेंस चेक करने की अब लिमिट तय हो चुकी है, जिसके मुताबिक अब आप हर यूपी
आई ऐप पर दिन में सिर्फ 50 बार ही अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
बता दें कि यह कैलकुलेशन 24 घंटे की अवधि में की जाती है
और इसमें सिर्फ वो बैलेंस रिक्वेस्ट शामिल होते हैं जो आप सीधे करते हैं।
अपने देश में मौजूदा दौर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (यूपीआई)
डिजिटल भुगतान का सबसे लोकप्रिय और सशक्त माध्यम बन चुका है।
इसके मार्फ़त अब लाखों लोग प्रतिदिन न केवल मनमाफिक पेमेंट करते हैं
बल्कि बैलेंस चेक करने, सब्सक्रिप्शन फीस भरने, ईएमआई चुकाने
और विभिन्न प्रकार के बिल पेमेंट तक के लिए भी इसे ही चुनते हैं।
एक अगस्त से बदल चुके हैं यूपीआई के कई नियम, कोई भी भुगतान करने से पहले जान लीजिए कुछ महत्वपूर्ण बातें
यही वजह है कि एनपीसीआई सिस्टम पर लोड कम करने और पेमेंट सिस्टम को फास्ट करने
के लिए कुछ नए नियम लागू कर रहा है
जिसके बाद अब यूपीआई ऐप पर आप दिन में केवल 50 बार बैलेंस चेक कर सकते हैं।
वहीं, ऑटो-पेमेंट सिस्टम व्यस्त समय के अलावा ही काम करेगा।
खासकर सबसे व्यस्त घंटों के दौरान आपको इसका सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है।
जबकि फेल हुए ऑटो-डेबिट के लिए अब केवल चार मौके मिलेंगे।
बताया गया है कि ये सभी बदलाव नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
(एनपीसीआईI) की ओर से किए जा रहे हैं
ताकि डिजिटल ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सके।