एक बार जरूर ट्राई करें कटहल कढ़ी की रेसिपी

एक बार जरूर ट्राई करें कटहल कढ़ी की रेसिपी
एक बार जरूर ट्राई करें कटहल कढ़ी की रेसिपी
अगर आप भी अपने स्वाद में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, जो खाने में लाजवाब हो। ऐसे में
आज हम आपके लिए कटहल और करेले की कढ़ी रेसिपी लेकर आए हैं। इसको आप घर पर
बनाकर लोगों से तारीफें सुन सकती हैं।दही या छाछ और हल्के मसालों को मिलाकर कढ़ी
बनाई जाती है। यह एक ऐसा व्यंजन है, जो हर किसी के घर में बनाया जाता है। वहीं कढ़ी
बनाने का सबका अलग-अलग तरीका होता है। कोई पकौड़े वाली कढ़ी बनाता है, तो कोई
सब्जी की कढ़ी बनाता है। लेकिन कढ़ी वही अच्छी होती है, जिसको अच्छे से उबाला व
पकाया जाता है। इसको धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसको अच्छे से पकाने से इसमें
खुशबू के स्वाद आता है और यह गाढ़ी होती जाती है। कई बार एक ही स्वाद का खाना खाते-
खाते बोरियत होने लगती है। स्वाद के बोरियत को दूर करने के लिए जरूरी है कि कुछ नया
ट्राई किया जाए। ऐसे में आज हम आपके साथ एक नई कढ़ी की रेसिपी लेकर आए हैं। इस
कढ़ी को बनाने के लिए कटहल और करेले का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में आज भी इस
रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। 

सामग्री

कटहल- 250 ग्रामदही- 2 कपलाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मचहल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मचकसूरी

मेथी- 1 छोटा चम्मचलहसुन-अदरक का पेस्ट- 1चम्मचगरम मसाला- 1 छोटा चम्मचतेल- 2

चम्मचकरेला- 1 (कटा हुआ)प्याज- 1 (कटा हुआ)जीरा पाउडर- 1 चम्मचधनिया पाउडर- 1

चम्मचनमक- स्वादानुसारपानी- जरूरत के हिसाब से

एक बार जरूर ट्राई करें कटहल कढ़ी की रेसिपी

ऊपर बताए गए इंग्रीडिएंट्स को तैयार कर लें और फिर कटहल और करेले को धोकर छोटे-छोटे

टुकड़ों में काट लें। करेले के बीज को अच्छे से निकालकर धो लें, जिससे कि उसकी कड़वाहट निकल

जाए। फिर एक बाउल में दही, कसूरी मेथी, हल्दी पाउडर, नमक, गरल मसाला और लहसुन-अदरक

का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब करेले और कटहल को इसमें डाल दें और करीब 30 मिन

ट के लिए मैरीनेट करने के लिए रख दें।अब गैस पर पैन गर्म करने के लिए रख दें और 2 चम्मच तेल

डालकर मसालेदाल करेले व कटहल को पैन में डालें। अब गैस को लो कर दें और इसको चलाते हुए

कुछ देर पकाएं। वहीं एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें। फिर इसमें दालचीनी, फली इलायची

, तेजपत्ता, लौंग और बचा हुआ सभी सामान डाल दें।जब यह सारे मसाले अच्छे से पक जाएं, तो पानी

डालकर करीब 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब ऊपर से गरम मसाला डालें।इस तरह से यह

लाजवाब रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप इसको गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »