एलन मस्क लॉन्च करेंगे मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप

एलन मस्क लॉन्च करेंगे मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप
एलन मस्क लॉन्च करेंगे मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप
जबसे एक्स (पूर्व में ट्विटर) की कमान एलन मस्क ने संभाली हैं, तभी से वो नए-नए फैसले लिए
जा रहे हैं। एक्स को सबसे बेहतरीन बनाने के लिए एलन मस्क कई प्रयास करते नजर आते ही
रहते हैं। इस बीच खबर आई हैं कि मस्क जल्द ही मैसेजिंग फीचर लॉन्च कर सकते हैं।सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) जल्द ही व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए डायरेक्ट
मैसेजिंग फीचर लेकर आ सकती है। यह काफी बेसिक है और डेली यूजर्स ने लंबे समय से इसमें
सुधार की मांग की है। इस दौरान एलन मस्क या एक्स की टीम ने इन अनुरोधों पर ध्यान
दिया है और वे XChat नाम से एक डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर पर काम कर रहे हैं। 

एलन मस्क लॉन्च करेंगे मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप

बता दें कि, इसकी जानकारी एक्स यूजर्स @P4mui ने दी, जिन्होंने XChat फीचर का एक

स्क्रीनशॉट शेयर किया। नए अपडेट के बाद साइडबार में Messages का विकल्प मिलेगा

जिससे इस फीचर को एक्सेस किया जा सकता है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि यह मौजूदा

X (ट्विटर) डायरेक्ट मैसेजिंग में क्या सुधार लाएगा। निश्चित रुप से GrokAI इंटीग्रेशन

होगा और कुछ प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। शायद ही यह फीचर सिर्फ प्रीमियम ग्राहकों

के लिए उपलब्ध होगा और बाद में इसे सभी मुफ्त यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

एलन मस्क का एक्स के डायरेक्ट मैसेजिंग सिस्टम को व्हाट्सएप और वीचैट जैसी अन्य

सेवाओं के समकक्ष लाने की इच्छा है। इस फीचर के आने से व्हाट्सएप को टक्कर मिलेगी।

इस फीचर को जल्द ही जोड़ा जाएगा। लेकिन अभी तक पता नहीं चला कब तक यह

फीचर उपलब्ध होगा, लेकिन इसका अभी टेस्टिंग चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »