एशियन चैंपियन बनने को तैयार है भारतीय हॉकी टीम

एशियन चैंपियन बनने को तैयार है भारतीय हॉकी टीम
एशियन चैंपियन बनने को तैयार है भारतीय हॉकी टीम
भारतीय हॉकी टीम बिना दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के बिना उतरेगी। पीआर श्रीजेश के
संन्यास के बाद आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कृषन बहादुर पाठक को हरमनप्रीत सिंह
की कप्तानी वाली 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का मुख्य गोलकीपर बनाया गया है। भारतीय
हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लगातार दो ओलंपिक मेडल जीतने के बाद
देश में इस खेल के प्रति लोगों का प्यार और लोकप्रियता बढ़ी है। टीम के खिलाड़ियों ने पेरिस के बाद
अपने अगले मिशन की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय हॉकी का अगला मिशन एशियन चैंपियंस
ट्रॉफी, पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के दस सदस्य इस टीम में हैं। एक लंबे अरसे
बाद ऐसा मौका होगा जब टीम बिना दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के बिना उतरेगी। पीआर
श्रीजेश के संन्यास के बाद आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कृषन बहादुर पाठक को
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का मुख्य गोलकीपर बनाया गया है। 

एशियन चैंपियन बनने को तैयार है भारतीय हॉकी टीम

बता दें कि, श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने के बाद हॉकी

को अलविदा कह दिया था। उनकी जगह पाठक ने ले ली है। जबकि सूरज करकेरा रिजर्व

गोलकीपर रहेंगे। 2021 में भी टोक्यो ओलंपिक के बाद एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए

उन्हें आराम दिया गया था। भारत के अलावा टूर्नामेंट में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान,

जापान और मेजबान चीन भाग लेंगे। ये टूर्नामेंट आठ से 17 सितंबर तक खेला जाएगा।

अनुभवी मिडफील्डर विकेक सागर प्रसाद को उपकप्तान बनाया गया है। नियमित उपकप्तान

हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह और गुरजंत सिंह को आराम दिया गया है। 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम इस प्रकार है

गोलकीपर- कृशन बहादुर पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर– जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, जुगराद सिंह, संजय और सुमित। 

मिडफील्डर– राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह और महोम्मद राहील।

फॉरवर्ड– अभिषेक, सुखजीत सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, जूनियर टीम के कप्तान उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह।

मुख्य कोच– क्रेग फुल्टोन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »