विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा करेंगें
9/9/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा
राखी गढ़ी हिसार हरियाणा
ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में किए जा रहे प्रबंधों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों
के साथ राखी गढ़ी म्यूजियम में विकास कार्यो की करेंगें समीक्षा
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि
मुख्यमंत्री मनोहर लाल 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे ऐतिहासिक
स्थल राखी गढ़ी के म्यूजियम में विभिन्न विभागों के
अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा करेंगें।
ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी के दौरा कार्यक्रम को लेकर सभी प्रबंध
मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित अपने कार्यालय
में मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों के
अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक करने के उन्होंने डीएचबीवीएन
के एमडी पीसी मीणा के साथ ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को ऐतिहासिक
स्थल राखीगढ़ी के म्यूजियम एवं पुरातात्विक उत्खनन शिविर/स्थल का निरीक्षण करेंगे।
गैस्ट हाऊस तथा विभिन्न तालाबों के सौंदर्यकरण बारे आवश्यक दिशा
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के वरिष्ठï प्रशासनिक अधिकारियों के साथ
बैठक में म्यूजियम के निर्माण कार्यो, राखी गढ़ी के सौंदर्यकरण, स्ट्रीट लाईट,
प्रतीक चिन्ह, नागरिकों के पूनर्वास का प्रबंध, गैस्ट हाऊस
तथा विभिन्न तालाबों के सौंदर्यकरण बारे आवश्यक दिशा-निर्देश देगें।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम को लेकर किए जाने वाले
समुचित प्रबंधों के लिए अतिरिक्त उपायुक्त नीरज को ऑवर ऑल इंचार्ज तथा
नारनौंद के एसडीएम विकास यादव एवं हांसी के
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत को नोडल अधिकारी/डयूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है।
ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी के दौरा कार्यक्रम को लेकर सभी प्रबंध
उन्होंने बताया कि विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था, जन स्वास्थ्य
अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पीने के पानी का समुचित प्रबंध करने
तथा बिजली निगम के अधिकारियों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति
सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री
के दौरा कार्यक्रम के दृष्टिïगत जिला मुख्यालय पर हाजिर रहने तथा अपने मोबाईल चालू रखने की हिदायत दी गई है।
पुलिस अधीक्षक हिसार एवं हांसी को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए
निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की डयूटी
लगाने की हिदायत दी गई है। इस अवसर पर हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत,
अतिरिक्त उपायुक्त नीरज, एसडीएम विकास यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज
