
ऑपरेशन सिंदूर पर CM योगी का तगड़ा रिएक्शन
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने कल देखा होगा कि विकसित भारत कैसा दिखता है। विकसित
भारत बिना वजह दूसरे देशों के मामलों में दखल नहीं देता। लेकिन अगर कोई हमारे आंतरिक मामलों
में दखल देता है, हमारे नागरिकों की सुरक्षा पर आंच डालता है, तो विकसित भारत की नींव बना नया
भारत उसे छोड़ता नहीं है, मुंहतोड़ जवाब देता है। कल दुनिया को भारत की ताकत का अहसास हुआ।
योगी ने साफ तौर पर कहा कि अगर किसी ने सेंध लगाई तो उसको छोड़ता नहीं, उसकी मांद में घुसकर मारता है।
लखनऊ में रिजर्व पुलिस लाइन में ब्लैकआउट के बीच आयोजित मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने के बाद
उन्होंने यह बात कही। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल
रहे तनाव को देखते हुए गृह मंत्रालय ने पूरे देश में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। इस हमले में 26 लोगों
की मौत हो गई थी। सरकार ने आधिकारिक ब्रीफिंग में कहा कि लक्ष्यों को रात 1.05 बजे से 1.30 बजे के
बीच निशाना बनाया गया। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सटीक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया गया।