
बालासोर में 12 जुलाई को 20 वर्षीय महिला छात्रा ने अपने कॉलेज
परिसर में खुद को आग लगा ली थी और 14 जुलाई
को भुवनेश्वर के अखिल भारतीय
आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उसकी मौत हो गई थी।
ओडिशा के बरगढ़ जिले में सोमवार को 13 वर्षीय
एक लड़की ने कथित रूप से खुद को आग लगा ली
तथा वह एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
ओडिशा में एक महीने के भीतर आग
से जलने की यह चौथी घटना है।
यह नयी घटना गाइसिलाट थाना क्षेत्र के फिरींगमाल गांव में हुई।
ग्रामीणों ने नाबालिग को एक फुटबॉल मैदान
से अधजली अवस्था में बचाया
और उसे बरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले गए
जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने कहा, ‘‘आत्मदाह के पीछे का कारण
अभी पता नहीं चल पाया है।
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता ने पेट्रोल
का इस्तेमाल कर खुद को आग लगायी।
ओडिशा के बरगढ़ में आठवीं कक्षा की छात्रा ने खुद को आग लगायी, हालत गंभीर
यह ताजा घटना 12 जुलाई से अब तक तीन अन्य महिलाओं
के जलकर मरने की घटनाओं के बाद सामने आई है।
बालासोर में 12 जुलाई को 20 वर्षीय महिला छात्रा
ने अपने कॉलेज परिसर में खुद को आग लगा ली थी
और 14 जुलाई को भुवनेश्वर के अखिल
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उसकी मौत हो गई थी।