
ओलंपिक में रजत पदक के बाद लुसाने डाइमंड लीग के लिए
मौजूदा सत्र का डाइमंड लीग फाइनल 14 सितंबर को ब्रुसेल्स में होगा। फाइनल के लिए क्वालीफाई
करने के लिए उन्हें डाइमंड लीग मीटिंग सीरीज तालिका में शीर्ष छह में रहना होगा। पांच सितंबर
को ज्यूरिख में एक और डाइमंड लीग प्रतियोगिता होनी है जिसमें पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा भी
शामिल है। दस मई को दोहा डाइमंड लीग में वाडलेच के बाद दूसरे स्थान पर रहने से वह सात अंक
के साथ चौथे स्थान पर हैं।आठ अगस्त को ओलंपिक फाइनल के बाद नीरज ने स्विट्जरलैंड में
प्रशिक्षण शुरू कर दिया और चोट की समस्या के बावजूद इस सत्र को शानदार तरीके से समाप्त
करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। नीरज ने पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘मैं डाइमंड लीग से पहले प्रशिक्षण
के लिए स्विट्जरलैंड आया। सौभाग्य से मेरी चोट गंभीर नहीं हुई क्योंकि मैंने उसका अतिरिक्त
ध्यान रखा।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अधिकतर अन्य एथलीटों की तरह अपना सत्र जारी रखने के
बारे में सोचा। सत्र समाप्त होने में अभी एक महीना बाकी है। मैं अपने खाली समय में डॉक्टरों
के पास जाऊंगा।’’ नीरज का मुकाबला लुसाने में शीर्ष खिलाड़ियों से होगा जिसमें पेरिस
ओलंपिक फाइनल में शीर्ष छह में जगह बनाने वाले पांच खिलाड़ी भी शामिल हैं। केवल
पाकिस्तान के अरशद नदीम ही इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे जिन्होंने 92.97 मीटर
के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स जगत को चौंका दिया था।
नदीम सात जुलाई को पेरिस डाइमंड लीग में 84.21 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।