ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई
राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू ने अगले महीने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले पेरिस
ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि
भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों
सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा कि, मेरी सरकार के प्रभावी प्रयासों का
परिणाम है कि भारत के युवा खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर रिकॉर्ड संख्या में पदक जीत रहे हैं।
उनका लक्ष्य पिछले टोक्यो ओलंपिकमें देश द्वारा हासिल किए गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ सात
पदकों से आगे बढ़ने का होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि, कुछ ही दिन बाद पेरिस ओलंपिक
शुरू होने जा रहा है। ओलंपिक में देश की प्रतिनिधित्व करने वाले हर
खिलाड़ी पर हमें गर्व है।
ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई
पेरिस ओलंपिक के लिए 100 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया
है, जिसमें रिकॉर्ड 21 निशानेबाज भी शामिल हैं। उनका लक्ष्य पिछले टोक्यो ओलंपिक
में देश द्वारा हासिल किए गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ सात पदकों से आगे बढ़ने का होगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि, कुछ ही दिन बाद पेरिस ओलंपिक शुरू होने जा रहा है। ओलंपिक में
देश की प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी पर हमें गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं
देती हूं। आईओसी के प्रमुख थॉमस बाक द्वारा प्रोत्यासित किए जाने पर भारत 2036 के
ओलंपिक की मेजबानी के अधिकार के लिए बोली लगाएगा, लेकिन उसे सऊदी अरब,
इंडोनेशिया और कतर जैसे मजबूत दावेदारों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि, इन उपलब्धियों को और आगे ले जाने के लिए भारतीय ओलंपिक
संघ 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है।
26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले पेरिस ओलंपिक में भाग
लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि
भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।