कहीं से भी ताकत इकट्ठा कर लो

कहीं से भी ताकत इकट्ठा कर लो
कहीं से भी ताकत इकट्ठा कर लो'कहीं से भी ताकत इकट्ठा कर लो; कोई माई का लाल नहीं... ' CAA का जिक्र कर PM मोदी ने दी कांग्रेस को चेतावनी
 

लालगंज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए, CAA) के तहत देश

में आए 14 लोगों को बुधवार को भारत की नागरिकता दी गई।  केंद्रीय

गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने नई दिल्ली में पहले 14 लोगों को

सीएए के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे।  इस लोकसभा चुनाव में

सीएए एक चुनावी मुद्दा बन चुका है। भाजपा ने कहा कि अगर केंद्र में

कांग्रेस की सरकार बनी तो सीएए कानून को रद कर दिया जाएगा।

बता दें कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीएए की खिलाफत

कर रही हैं। वहीं, बीजेपी का कहना है कि मोदी सरकार किसी भी कीमत

पर सीएए लागू होकर रहेगी।

पीएम मोदी ने सीएए का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लालगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते

हुए पीएम मोदी ने कहा कि बुधवार को सीएए के तहत कई शरणार्थियों को

भारत की नागरिकता दी गई। ये सभी भाई-बहन हिंदू, सिख, बौद्ध, पारसी

, ईसाई हैं। ये लोग हैं जो शरणार्थी बनकर लंबे समय से देश में रह रहे थे।

ये वो लोग हैं जो धर्म के आधार पर देश के बंटवारे का शिकार हुए हैं। पीएम

मोदी ने आगे कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, मजा

देखिए ये महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां चढ़ जाते हैं, लेकिन

सत्ता में आने के बाद बापू की बातों को याद नहीं रखते। 

कहीं से भी ताकत इकट्ठा कर लो

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,”ये शरणार्थी बहन-बेटियों की इज्जत बचाने और

अपनाने धर्म को बचाने के लिए मजबूरन भारत में शरण ली, लेकिन कांग्रेस

ने कभी इनकी सुध नहीं ली क्योंकि ये कांग्रेस के वोट बैंक नहीं थे। इनमें

ज्यादातर लोग वंचित भाई बहन हैं। इन लोगों पर कांग्रेस और उनके साथियों

ने वोट बैंक के खातिर जुल्म किया।” पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और

विपक्षी दलों ने सीएए के नाम पर झूठ फैलाया। देश को दंगों की आग में

झोंकने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »