
कांग्रेस ने तय किए 28 उम्मीदवारों के नाम
पूर्व लोकसभा सदस्य और तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे, संदीप दीक्षित को नई
दिल्ली से मैदान में उतारा गया है, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में आम आदमी पार्टी के
राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। कांग्रेस ने दिल्ली
सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी
अनिल कुमार को पटपड़गंज और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से से उम्मीदवार
बनाया है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री को द्वारका से उम्मीदवार
बनाया गया है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक अब्दुल
रहमान को उनके वर्तमान क्षेत्र सीलमपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। अनिल भारद्वाज
को सदर बाजार, मुदित अग्रवाल को चांदनी चौक, जय किशन को सुल्तानपुर माजरा और अली
मेहदी को मुस्तफाबाद से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने
बृहस्पतिवार शाम को इन 21 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की थी। दिल्ली की 70
सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।