
कांग्रेस ने तुष्टीकरण की हदें पार की
योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आपने देखा है कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में
कनेक्टिविटी का विकास हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस ने लोगों के
लिए काम किया होता तो पीएम मोदी को 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन नहीं देना पड़ता।
उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है तो दूसरी तरफ
पाकिस्तान दुनिया के सामने गिड़गिड़ाने को मजबूर है। उन्होंने दावा किया कि शौर्य और
पराक्रम की धरा हरियाणा के बवानी खेड़ा विधान सभा क्षेत्र की जनता विकास, सुरक्षा व
सुशासन की प्रतीक भाजपा को एक बार फिर चुनने जा रही है।अपना हमला जारी रखते
हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार
मुसलमानों का होगा। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- देश के संसाधनों पर पहला
अधिकार गरीबों, वंचितों, दलितों एवं पिछड़ों का होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन
सरकार की ताकत का अहसास आज पूरा भारत कर रहा है। वहीं, हरियाणा के मुआना
में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश और हरियाणा
ने बहुत प्रगति की है। हरियाणा ने हर क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। 40 राष्ट्रीय राजमार्ग
बनाए गए हैं और राज्य में सड़क कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। हरियाणा में भाजपा
सरकार द्वारा नौ नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं।