
कांग्रेस ने रेलवे पर लगाया घटिया खाना परोसने का आरोप
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए सरकार जनता से पैसे तो वसूलती
है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं देती। इसमें कहा गया, “यह पूरा देश जानता है।
प्रधानमंत्री को जनता की कोई चिंता नहीं है, उन्हें केवल अपने अमीर दोस्तों की चिंता है।”
कांग्रेस द्वारा रेलवे पर लगाए गए आरोपों का आईआरसीटीसी ने सोशल मीडिया के जरिए
जवाब दिया है। कांग्रेस के आरोप पर आईआरसीटीसी ने कहा कि सर, कृपया ध्यान दें कि
यह तुलनात्मक विश्लेषण कोविड महामारी के समय में किया गया है, जब न तो ट्रेनें पूरी
तरह से चल रही थीं और न ही ट्रेनों में पका हुआ भोजन परोसा जा रहा था।छत्तीसगढ़ में दो
नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर)
निर्माण की मंजूरी मिली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया
कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे
और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया
है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ का रेल अवसंरचना और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 16 करोड़
75 लाख रुपये की कुल 670 किलोमीटर लंबी दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे
और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति दी है।