कारों से चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

कारों से चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

कारों से चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
कारों से चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

पाल ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर संदिग्धों ने मोटरसाइकिलों पर भागने की कोशिश की,

लेकिन वायरलेस अलर्ट के बाद एक अन्य गश्ती दल ने उन्हें रोक लिया। घेरे जाने पर संदिग्धों ने

पुलिस पर गोलियां चला दीं।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में खड़ी कारों से लैपटॉप और

नकदी चुराने के चार आरोपियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो पुलिस की

गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वेव सिटी की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रियांशी पाल ने बताया कि मुठभेड़ क्रॉसिंग

रिपब्लिक थाना क्षेत्र में सोमवार/मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे हुई। एक गुप्त सूचना

के आधार पर पुलिस ने हाई-राइज सोसायटी के पास खड़ी एक ऑटो-रिक्शा और दो मोटरसाइकिलों

को घेर लिया, जहां चार संदिग्ध ऑटो के अंदर बैठे हुए थे और लक्ष्य की तलाश कर रहे थे।

पाल ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर संदिग्धों ने मोटरसाइकिलों पर भागने की कोशिश की,

लेकिन वायरलेस अलर्ट के बाद एक अन्य गश्ती दल ने उन्हें रोक लिया। घेरे जाने पर संदिग्धों

ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

कारों से चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलायी, जिससे दो संदिग्धों को पैर में गोली लग गई।

पाल ने बताया कि अन्य दो को बिना किसी चोट के पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान करण

जाट उर्फ सोनू, अनीस, निजाकत अली और गोविंद कश्यप के रूप में हुई है। सभी की उम्र 30 साल के आसपास है।

पूछताछ के दौरान उन्होंने ऑर्बिट प्लाजा के पास खड़ी दो गाड़ियों से एक लैपटॉप और 45,000 रुपये की

नकदी से भरा बैग चुराने की बात कबूल की। पुलिस ने दो देसी पिस्टल, दो इस्तेमाल किए गए कारतूस,

एक जिंदा कारतूस और लोहे की गेंदों के साथ तीन लोहे की गुलेल बरामद की, जिनका इस्तेमाल दूर से

कार की खिड़की के शीशे तोड़ने के लिए किया गया था। एसीपी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

 प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »