
जयपुर। Lok Sabah Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार
अंबानी और अडानी का नाम लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते आ रहे हैं।
इस बीच यह दावा किया जा रहा है कि अब राहुल गांधी ने इन दोनों नामों पर चुप्पी
साध ली है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने तेंलगाना में पहली बार अंबानी और
अडानी का नाम लिया था। उन्होंने दावा किया था कि जब से चुनाव घोषित हुए
है, उन्होंने अंबानी-अडानी की आलोचना करना बंद कर दिया है। पीएम मोदी के
इस दावे पर अब राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने
निशाना साधा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का चुनाव का विषय अंबानी-अडानी
समेत 22 उद्योगपतियों के पास देश की 70% संपत्ति है। प्रधानमंत्री मोदी के राहुल
गांधी ने अंबानी-अडानी वाली टिप्पणी बंद की पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक
गहलोत ने हमला बोला। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए अशोक गहलोत ने
कहा जिस दिन पीएम मोदी ने ये बात कहीउसी दिन राहुल गांधी ने अपनी रैलियों में
अंबानी-अडानी का नाम लिया। राहुल गांधी का चुनाव का विषय है कि अंबानी-अडानी
समेत 22 उद्योगपतियों के पास देश की 70% संपत्ति है।
राहुल गांधी का चुनाव का विषय क्या?
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, ‘जिस दिन पीएम मोदी
ने ये बात कही, उसी दिन राहुल गांधी ने अपनी रैलियों में अंबानी-अडानी का नाम लिया
। राहुल गांधी का चुनाव का विषय है कि अंबानी-अडानी समेत 22 उद्योगपतियों के पास
देश की 70% संपत्ति है।
काला धन टेम्पो से भेजे जाने वाले दावे पर PM मोदी से मांगे जवाब
भाजपा पर निशाना साधते हुए गहलोत ने आगे कहा कि ‘चुनाव में हमारा मुद्दा महंगाई
और बेरोजगारी है लेकिन बीजेपी देश की जनता का दिमाग भटकाने की कोशिश कर रही
है। अगर राहुल गांधी अंबानी-अडानी का नाम नहीं ले रहे होते तो पीएम मोदी ने जो कहा
वो समझ आता लेकिन राहुल गांधी लगातार इनका नाम ले रहे हैं।’