
किचन की इस चीज के इस्तेमाल से घने और लंबे होंगे बाल
नारियल के तेल के साथ कलौंजी के बीजों को बालों पर अप्लाई किया जा सकता है। दो चम्मच
कलौंजी का तेल और दो चम्मच नारियल तेल मिलाकर रखें। इन तेलों को मिक्स कर हल्का
गर्म करें और रुई को डुबोकर इसको सिर की जड़ों में लगाएं। फिर इस तेल को बालों में 10-15
मिनट तक अप्लाई करने के बाद सिर को धो लें। यह तेल हेयर फॉल को रोकने में अच्छा असर
दिखाता है।एक चम्मच कलौंजी के दाने, एक चम्मच मेथी के दाने और 250 मिलीलीटर
नारियल के तेल के साथ मिलाएं। फिर इसको आंच पर पका लें। इस तैयार तेल को बालों पर
लगाने से बाल झड़ना कम होता है। इस तेल को बनाने का एक दूसरा भी तरीका है। इसके लिए
मेथी और कलौंजी के दानों को एकसाथ पीसकर पाउडर बनाएं। फिर इस पाउडर को नारियल के
तेल के साथ मिलाकर पकाने पर जो मिश्रण तैयार हो, उसे बालों पर लगाया जा सकता है।इस
कलौंजी के बीजों को डालकर 15-20 मिनट तक उबालें। अब इस पानी को ठंडा करें और अब इस
पानी को अपने स्कैल्प से लेकर बालों की जड़ों में अप्लाई करें। सप्ताह में 2-3 बार इस पानी को
हेयर वॉश करने से बालों पर अच्छा असर देखने को मिलेगा और इससे बाल भी लंबे होंगे।