किरण बेदी ने उठवा ली थी इंदिरा गांधी की गाड़ी

  किरण बेदी ने उठवा ली थी इंदिरा गांधी की गाड़ी

 किरण बेदी ने उठवा ली थी इंदिरा गांधी की गाड़ी

आज के समय में देश की सुरक्षा में पुरुषों के साथ महिलाएं

भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसी ही एक महिला

किरण बेदी हैं। आज यानी की 09 जून को देश की पहली

महिला आईपीएस अधिकारी रही किरण बेदी अपना 76वां

जन्मदिन मना रही हैं। किरण बेदी से पहले किसी महिला

की पुलिस प्रशासनिक सेवा में सहभागिता नहीं थी। लेकिन

किरण बेदी ने आईपीएस को लक्ष्य बनाते हुए यूपीएससी

परीक्षा की तैयारी की और इस परीक्षा को पास करके देश

की तमाम अन्य महिलाओं को पुलिस प्रशासनिक सेवा में

शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। तो आइए जानते

हैं कि उनके जन्मदिन के मौके पर पूर्व आईपीएस अफसर

किरण बेदी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

 किरण बेदी ने उठवा ली थी इंदिरा गांधी की गाड़ी

पंजाब के अमृतसर में 09 जून 1949 को किरण बेदी का
जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम प्रकाश ला पेशावरिया
और मां का नाम प्रेमलता थीं। किरण बेदी को बचपन में
किमी के नाम से जाना जाता था। किरण बेदी का परिवार
पेशावर का रहने वाला था, लेकिन साल 1860 में उनके
परदादा लाला हरगोबिंद पेशावरिया पेशावर से अमृतसर
आकर बस गए। वहीं किरण बेदी का बचपन जलियांवाला
बाद के आसपास बीता।किरण बेदी ने अपनी शुरूआती
शिक्षा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। उसके बाद
पंजाब यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की
डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी
से कानून की डिग्री से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। वहीं
साल 1993 में आईआईटी दिल्ली से समाज विज्ञान
विभाग से पीएचडी की डिग्री हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »