
कृति सेनन रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया के साथ राहत फतेह अली खान
कल रात के शो की तस्वीरों में कृति सनोन, वरुण शर्मा और नूपुर राहत फतेह अली खान के शो
का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। नूपुर ने एक वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमें वह, कृति, वरुण
और स्टेबिन राहत फतेह अली खान के गाने ‘मैं तेनु समझावां की’ पर गाते नजर आ रहे हैं। ब्लू
कलर की ड्रेस में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि वीडियो क्लिप में कबीर बाहिया नहीं
थे, लेकिन नूपुर ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस, स्टेबिन, कबीर बाहिया और एक
अन्य दोस्त के साथ मंच पर बैठी नजर आ रही थीं। उन्हें टैग करते हुए कृति ने लिखा, “मेरे
मुख्य 3 हैंडसम पुरुषों के साथ!” कबीर ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट में नजर आए। इंस्टाग्राम
पर सामने आई एक और तस्वीर में कृति सेनन, कबीर बाहिया, नूपुर, क्रिकेटर एमएस धोनी
और अन्य लोग एक साथ मंच पर स्टेबिन की परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाते नजर आ रहे इतना
ही हाल में कृति सेनन ने अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और उनके परिवार के साथ
क्रिसमस मनाया। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वह और कोई नहीं पूर्व भारतीय क्रिकेट
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे, जो सांता क्लॉज बने थे। इंस्टाग्राम पर कृति ने क्रिसमस
सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी।कबीर बहिया को यू.के. में रहने वाला एक बिजनसमेन
है, जिसने अपनी स्कूली शिक्षा इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल से प्राप्त की है। एक संपन्न
परिवार से आने वाले, कबीर वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक
भी हैं। कबीर यू.के. स्थित ट्रैवल एजेंसी साउथॉल ट्रैवल के मालिक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं।