कर्नाटक के साथ केंद्र सरकार ने काफी अन्याय किया है। केंद्र ने हमारी कोई
मदद तक नहीं की। ये बात कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सूखा राहत निधि
जारी करने में देरी को लेकर कही है। उन्होंने केंद्र की आलोचना तो की लेकिन एक बात के
लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को “धन्यवाद” भी दिया।कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके
शिवकुमार ने सूखा राहत निधि जारी करने में देरी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है।
उन्होंने केंद्र की आलोचना तो की लेकिन एक बात के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
को धन्यवाद भी दिया। शिवकुमार ने कहा कि लोग जानते हैं कि केंद्र ने कर्नाटक के साथ
कितना अन्याय किया है। हमने चार महीने पहले अपनी सूखा राहत अपील प्रस्तुत की थी।
शिवकुमार ने कसा तंज
राजराजेश्वरी नगर में अपार्टमेंट मालिकों के साथ बैठक के बाद शिवकुमार ने कहा, निर्मला
सीतारमण ने कहा है कि आम चुनाव की घोषणा के कारण कर्नाटक को सूखा राहत राशि देने
में देरी हुई। यह कहकर उन्होंने स्वीकार किया है कि सूखा राहत में देरी हो रही है और केंद्र ने
अन्याय किया है। यह मानने के लिए सीतारमण का धन्यवाद की केंद्र की तरफ से देरी हुई है।
सीतारमण ने कही थी ये बात
सीतारमण ने शनिवार को कथित तौर पर कहा कि कर्नाटक को सूखा राहत देने में देरी हुई
और यह जानबूझकर नहीं किया गया, क्योंकि केंद्र सरकार को चुनाव आयोग से अनुमति लेनी पड़ी।
शिवकुमान ने केंद्र पर लगाया आरोप
दूसरी ओर शिवकुमार ने कहा कि लोग जानते हैं कि केंद्र ने कर्नाटक के साथ कितना अन्याय
किया है। हमने चार महीने पहले अपनी सूखा राहत अपील प्रस्तुत की थी। हमारी अपील के
बाद चार महीने तक कोई आदर्श आचार संहिता नहीं थी। अब वह आचार संहिता का
बहाना दे रही है। लोग केंद्र के अन्याय से अवगत हैं।
केंद्र ने कर्नाटक के साथ किया अन्याय फिर भी सीतारमण का धन्यवाद
शिवकुमार ने मेकेदातु परियोजना के संबंध में एचडी कुमारस्वामी की टिप्पणियों का
भी जवाब दिया और इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री की पिछली कमियों का जिक्र किया।
