
केंद्र सरकार बंगाली विरोधी….दिल्ली पुलिस के पत्र पर भड़कीं ममता बनर्जी, अब BJP ने किया रिएक्ट
ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस पर एक कथित पत्र में बंगाली को ‘बांग्लादेशी राष्ट्रीय भाषा’ करार दिये
जाने पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह ‘अपमानजनक
राष्ट्र-विरोधी और असंवैधानिक’ है। ममता बनर्जी ने पत्र की एक प्रति साझा करते हुए
अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देखिए, अब कैसे भारत सरकार के गृह मंत्रालय
के सीधे नियंत्रण में दिल्ली पुलिस बांग्ला को ‘बांग्लादेशी’ बता रही है।
ममता बनर्जी ने कहा कि बांग्ला न केवल उनकी मातृहै
बल्कि रवींद्रनाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद की भी रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि बांग्ला ही वह है जिसमें भारत का राष्ट्रगान (टैगोर द्वारा रचित ‘जन गण मन’)
और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’, दोनों लिखे गए थे।
ममता बनर्जी ने कहा कि वह जिसमें करोड़ों भारतीय बोलते और लिखते हैं
वह जिसे भारत के संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त है, उसे अब बांग्लादेशी बताया जा रहा है!