
केंद्र सरकार से बातचीत के बीच किसानों का आज दिल्ली कूच
केंद्र सरकार से बातचीत के बीच किसानों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। किसानों का दिल्ली
कूच करने की घोषणा के तहत संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता और सदस्य मंगलवार सुबह
से ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर रणनीति बनाने में जुट गए।कौन किस जगह से जाएगा, उसका ब्लू प्रिंट तैयार
हो गया है। अगर सरकार ने उनकी मांग न मानी, तो दिल्ली कूच करेंगे। किसानों के हाथों में डंडे भी हैं। उधर,
पंजाब पुलिस ने भी भारी फोर्स के साथ तैनात है। पंजाब और हरियाणा के बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
चप्पे -चप्पे पर भारी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पुलिस ने दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर भी सुरक्षा को कड़ा किया।
इसके तहत किसान कंक्रीट व भारी-भरकम बैरिकेड तोड़ने के लिए बख्तरबंद भारी मशीनरी लेकर किसान
शंभू बॉर्डर पर पहुंचे हैं। बता दें एसकेएम के नेतृत्व में 22 फरवरी को किसानों का 500 संगठन दिल्ली में
अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए मंथन करेंगे।
बॉर्डर पर हाथों में डंडे लिए जमा हुई सैकड़ों की भीड़
शंभू बॉर्डर पर किसान इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं औैर उन्होंने हर हाल में दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है।
किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने साफ शब्दों में कहा कि हमारी सभी संगठनों की बैठक हो गई है और सभी
संगठनों की ड्यूटियां लगा दी गई है। कौन किस जगह से जाएगा, उसका ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है।
अगर सरकार ने उनकी मांग न मानी, तो दिल्ली कूच करेंगे। किसानों के हाथों में डंडे भी हैं।
उधर, पंजाब पुलिस ने भी भारी फोर्स के साथ तैनात है।