
केजरीवाल का तिहाड़ जाना तय अब वह विधायक भी नहीं बनेंगे
भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने खुद की बढ़ पर कहा कि यह रमेश बिधूड़ी नहीं, कालकाजी की
जनता की बढ़त है। आतिशी ने PWD मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए कुछ नहीं किया। उनकी
(आम आदमी पार्टी) सोच भारत विरोधी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे तीन बार विधायक
बनाया, दो बार सांसद बनाया, पार्टी मुझे इससे बड़ी जिम्मेदारी क्या दे सकती है। देश में 145
करोड़ लोग हैं, जिनमें से 10 हजार लोग राजनीति में हैं, पार्टी ने मुझे उनमें से एक बनाया, इससे
बड़ी जिम्मेदारी क्या हो सकती है।भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की
गारंटी है, कोई मुख्यमंत्री का चेहरा फेस नहीं था, ये है लोगों का भाजपा पर भरोसा। पूर्वांचल और
पूरी दिल्ली की जनता का धन्यवाद। अरविंद केजरीवाल और AAP ने जो गंदी राजनीति शुरू की
थी, उसका अंत हो गया है। अब दिल्ली का तेजी से विकास होगा। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
ने कहा कि दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है… दिल्ली ने सुशासन चुनने का
फैसला किया है, मुझे लगता है कि परिणाम भी इसी दिशा में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल, मनीष
सिसोदिया, आतिशी जैसे सभी बड़े चेहरे चुनाव हारेंगे क्योंकि उन्होंने लोगों को धोखा दिया है।
यह सभी कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास है जिसके कारण ये परिणाम दिख रहा है।