
केजरीवाल न तो राज्यसभा जा रहे और न ही पंजाब के सीएम बन रहे
पूर्व मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पूछा, “पंजाब के
करदाताओं द्वारा वित्त पोषित एक भव्य सुरक्षा परेड की किस तरह की विपश्यना की आवश्यकता है?
” उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, जो कभी वैगनआर में एक आम आदमी होने का दिखावा करते
थे, अब बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर, 100 से अधिक पंजाब पुलिस कमांडो, जैमर और एम्बुलेंस के एक
भव्य काफिले में एक वीआईपी महाराजा की तरह विपश्यना के लिए जा रहे हैं, जो शांति के लिए
एक रिट्रीट है। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता ही उनकी परीक्षा थी, तो वे बुरी तरह विफल रहे हैं…. AAP
का सच सामने आ गया है, धोखा, पाखंड और VIP अहंकार चरम पर है। भाजपा दिल्ली ने एक्स पर
लिखा कि क्या से क्या हो गए देखते-देखते। दिल्लीवासियों ने भ्रष्ट केजरीवाल को सत्ता से बाहर का
रास्ता दिखा दिया, फिर भी उनके मन से सत्ता का मोह कम होने का नाम नहीं ले रहा। खुद को
‘आम आदमी’ कहने वाले केजरीवाल अब सत्ता में भी नहीं हैं, फिर किस हक से गाड़ियों के इतने
बड़े काफिले के साथ पंजाब में VIP ट्रीटमेंट ले रहे हैं? यह कैसा आम आदमी है जिसके शौक
खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे?इस बीच, 5 फरवरी के दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल
और भाजपा के प्रवेश वर्मा के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता संदीप
दीक्षित ने आप प्रमुख पर “आडंबरपूर्ण और भव्य जीवन शैली” के आदी होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मैं 10 साल से कह रहा हूं कि वह सत्ता के लालची हैं।