
केरल के कासरगोड जिले में एक किशोर का यौन उत्पीड़न करने
के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों सहित
नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
केरल में शर्मनाक घटना: 14 दरिंदों ने दो साल तक किया किशोर का शोषण, सरकारी कर्मी भी शामिल, 9 आरोपी हुए
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एलजीबीटीक्यू समुदाय
के एक मोबाइल ऐप पर किशोर से दोस्ती की थी।
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर (16)
का उसके घर , कन्नूर तथा कोझिकोड जिलों सहित
अन्य स्थानों पर दो साल से अधिक समय तक 14 अलग-अलग पुरुषों ने यौन शोषण किया।
पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने
आया जब किशोर की मां ने अपने घर पर एक व्यक्ति को देखा
जो उन्हें देखकर भाग गया। मां ने जब पूछताछ की तो बेटे
ने उन्हें सारी बात बताई।
उन्होंने बताया कि किशोर की मां ने यह बात चाइल्ड लाइन
को बताई, जिसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।