
केवल बैसाखियों पर ही जिंदा कांग्रेस PM Modi का राहुल गांधी पर वार
उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार ये काम रोक दे, तो क्या महाराष्ट्र आगे बढ़ पाएगा, महाराष्ट्र के
युवाओं को क्या रोजगार के अवसर मिल पाएंगे? अगर ये काम रूके तो महाराष्ट्र काफी पीछे छूट
जाएगा। कांग्रेस और उसके साथी यही चाहते हैं, उनका यही एजेंडा है। महाराष्ट्र में कोई भी बड़ा काम
होता है, तो ये लोग उसका विरोध करने आ जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अघाड़ी
वाले लोग देश को पीछे करने का, देश को कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इन लोगों ने
डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में देश को पीछे करने के लिए क्या कुछ नहीं किया!मोगी ने साफ तौर पर
कहा कि कांग्रेस और इसके साथियों को न बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की परवाह है, ना कोर्ट
की और ना ही देश की भावना की। ये सिर्फ दिखावे के लिए जेब में संविधान की किताब लेकर घूमते
हैं। ये कांग्रेस वाले ऐसे हैं, जिन्होंने 75 साल तक जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब के संविधान को लागू
नहीं होने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में आर्टिकल
370 को फिर से लागू करने के लिए हंगामा हुआ। ये लोग कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चाहते हैं
कि जम्मू-कश्मीर से बाबा साहेब का संविधान हटा दिया जाए। ये लोग चाहते हैं कि दलितों को,
वाल्मिकी समाज को जो आरक्षण 25 साल बाद मिला है, उसे छीन लिया जाए।विपक्ष पर वार करते
हुए उन्होंने कहा कि जनता भी इनकी असलियत जान गई है।