
केसर का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो खत्म हो जाएंगे डार्क सर्कल्स
एक चम्मच बादाम का तेल कुछ केसर के धागे केसर के धागों को एक चम्मच बादाम के
तेल में रातभर के लिए भिगोएं। अब इस तेल को अपनी आंखों के नीचे लगाएं औऱ हल्के
हाथों से मालिश करें। इस उपाय को रोजाना अपना सकते हैं। एलोवेरा जेल आपकी त्वचा
को आराम और नमी देता है। जबकि केसर पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाता है। इसी वजह
से केसर और एलोवेरा जेल को मिक्स करें। इसको लगाने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं।
एक चम्मच एलोवेरा जेल केसर के कुछ धागे एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और
उसमें केसर डालकर मिक्स करें। करीब 15 मिनट के लिए भिगोएं और उसको अपनी
आंखों के नीचे लगाएं। अब धीरे-धीरे मसाज करें।इसके बाद एक्स्ट्रा नमी के लिए
इसको 20 मिनट फिर रात भर के लिए लगा रहने दें।आप चाहें तो इस उपाय को रोजाना
आजमा सकते हैं।कोल्ड कंप्रेस पफीनेस को कम करने के अलावा स्किन को टाइटन करती हैं।
वहीं गुलाब जल भी त्वचा को रिफ्रेशिंग फील कराता है और केसर आपके ब्लड फ्लो को
बढ़ाता है। इससे डार्क सर्कल्स कम होता है।आधा कप गुलाब जल
10-12 केसर के धागे सबसे पहले गुलाब जल में 8-10 केसर के धागे डालकर रातभर के लिए भिगो दें।
अब इस मिश्रण को आइस क्यूब ट्रे में डालें और जमाएं।
फिर कुछ सेकेंड के लिए इसको अपनी आंखों के नीचे केसर युक्त आइस क्यूब को धीरे-धीरे रगड़ें।
हर सुबह ताजगी भरी सुबह के लिए उसका इस्तेमाल करें।