
कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी
पार्टी (सपा) पर तीखा तंज करते हुए कहा कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई।
योगी ने विपक्षी दलों के समूह इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक सपा और कांग्रेस पर
जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में योगी ने कहा, 2012-17 अखिलेश यादव के
नेतत्व की सपा सरकार के बीच नारा चलता था, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा-समझो
बैठा है कोई गुंडा। हाल के महीनों में अयोध्या और कन्नौज में दुष्कर्म के मामलों में
सपा से संबंधित आरोपियों की ओर इशारा करते हुए योगी ने तंज किया कि आज
(यह कहावत चरितार्थ है) जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। अयोध्या, कन्नौ
ज में सबने इनके कारनामे को देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा, यह सपा का नया ब्रांड है।
इन्हें लोकलाज की चिंता नहीं है, अगर इन्हें लातों से ठीक नहीं करेंगे तो यह ठीक कैसे
होंगे। उन्होंने कहा, मान्यता रही है कि गांव की बहन-बेटी सबकी बहन-बेटी। हम सब
इसे मानने वाले लोग हैं, लेकिन सपा ने इस ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है। सपा
मीडिया सेल के सोशल मीडिया हैंडल पर इनके वास्तविक संस्कार दिखते हैं, जहां यह
घटिया स्तर की बातें करते हैं। योगी ने कहा, इस महीने के अंत तक 60,200
पुलिसकर्मियों की भर्ती के परिणाम आने वाले हैं। पहले शामली, मुजफ्फरनगर,
मेरठ, बागपत, बुलंदशहर आदि जनपदों के नौजवान उपेक्षित होते थे, अब वे
बिना किसी भेदभाव सरकारी नौकरियों में भर्ती होते हैं।