कोचिंग सेंटर हादसे की जांच CBI के पास

कोचिंग सेंटर हादसे की जांच CBI के पास
कोचिंग सेंटर हादसे की जांच CBI के पास
मथुरा जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। NEET के लिए नियम बनाए
केंद्र और NTA, सुप्रीम कोर्ट ने 7 सुझाव दिए। SC-ST आरक्षण के अंदर कोटे पर सुप्रीम कोर्ट
का बड़ा फैसला दिया है और कहा कि सब-कैटेगरी बनाई जा सकती है। विभव कुमार को झटका,
गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी गई। इस सप्ताह यानी 29 जुलाई से 03
अगस्त 2024 तक क्या कुछ हुआ? कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट और टिप्पणियों का
विकली राउंड अप आपके सामने लेकर आए हैं। कुल मिलाकर कहें तो आपको इस सप्ताह होने
वाले भारत के विभिन्न न्यायालयों की मुख्य खबरों के बारे में बताएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने एक
अहम फैसले में कहा कि SC/ST के भीतर सब- क्लासिफिकेशन बनाकर राज्य आरक्षण का
लाभ दे सकते हैं। सात जजों की बेंच ने 6:1 के बहुमत से फैसला दिया। कहा कि राज्यों को यह
इजाजत दी जा सकती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि SC/ST के भीतर और ज्यादा
पिछड़ी जातियों की पहचान कर उन्हें आरक्षण दिया जाए। लेकिन राज्य को ऐसे वर्ग के बारे में
बताना होगा कि उनका प्रतिनिधित्व अपर्याप्त है। वे मनमर्जी नहीं कर सकते।

कोचिंग सेंटर हादसे की जांच CBI के पास

सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को

कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने आप की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर हमला

करने के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की याचिका पर दिल्ली

पुलिस को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार करने के दिल्ली उच्च

न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि आरोपपत्र को अवलोकन

के लिए उसके समक्ष रखा जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 7 अगस्त को तय की

है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की तीन

न्यायाधीशों की पीठ ने कुमार से पूछा कि क्या मुख्यमंत्री के आवास पर व्यवहार करने का

यही तरीका है।  क्या यह एक निजी आवास है। यह मुख्यमंत्री का निवास है। आप ऐसा कहना

चाहते हैं जैसे कि एक गुंडा आवास में घुस गया और आप सुरक्षा करना चाहते थे। आपने एक

महिला के साथ मारपीट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »