
कोपा अमेरिका सेमीफाइनल मुकाबले में हुई मारपीट
मैच हारने के बाद उरुग्वे के खिलाड़ी फैंस से भिड़ गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो
वायरल हो रहा है, जिसमें उरुग्वे के फारवर्ड डार्विन नुनेज़ स्टैंड पर चढ़ गए और इसके
बाद फैंस के साथ उनकी हाथापाई हो रही है। फैंस जमकर लात घूंसे चला रहे हैं और
रिप्लाई में डार्विन नुनेज भी फैंस से लड़ते हुए दिखाई दिए। उरुग्वे के और खिलाड़ी
भी फैंस के साथ भिड़ते दिखाई दिए। इसमें रोनाल्ड अराउजो सबसे आगे थे। फिर
सुरक्षाकर्मियों को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा। कई फैंस ने डार्विन नुनेज को
मक्के मारे। इसके अलावा एक फैन ने उनके सिर पर भी मारा। फिर लड़ाई और बढ़ गई।
साउथ अमेरिकी फुटबॉल की संस्था CONMEBOL ने इस घटना की निंदा की है और कहा है
कि वह मामले में की जांच कर रही है। खेल को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा
को बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारा काम इस विश्वास पर आधारित है कि फुटबॉल अपने पॉजिटिव
मूल्यों के माध्यम से हमें जोड़ता और एकजुट करता है। इसमें हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।
उरुग्वे के कप्तान जोस मारिया जिमेनेज ने कहा कि पूरी घटना के दौरान खिलाड़ी अपने परिवारों की
रक्षा करने की कोशिश कर रहे थे। कृपया सावधान रहें, हमारे परिवार स्टैंड में हैं। छोटे बच्चे हैं।
कोई पुलिस नहीं थी और हमें अपने परिवारों की रक्षा करनी थी। यह दो या तीन लोगों की गलती है।