
आधार कार्ड आज के समय में हर नागरिक की पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है।
यह 12 अंकों की एक यूनिक पहचान संख्या है जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)
द्वारा जारी की जाती है। किसी भी सरकारी या निजी काम में, जैसे बैंक खाता खोलना, स्कूल/
कॉलेज में एडमिशन लेना, यात्रा करना, मोबाइल सिम लेना या सब्सिडी का लाभ लेना—हर
जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका गलत
इस्तेमाल आपके लिए वित्तीय नुकसान और धोखाधड़ी का कारण बन सकता है?इसलिए यह
बहुत जरूरी हो जाता है कि आप समय-समय पर जांच करते रहें कि कहीं आपके आधार कार्ड
का दुरुपयोग तो नहीं हो रहा है। आइए जानते हैं कि आप कैसे यह पता लगा सकते हैं और यदि
कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो क्या कदम उठाने चाहिए।UIDAI की MyAadhaar वे
बसाइट पर जाकर आप अपने आधार कार्ड की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Authentication History)
चेक कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का
कब-कब, कहां-कहां और किस उद्देश्य से इस्तेमाल हुआ है।
1. सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
2. OTP के माध्यम से लॉग इन करें।
3. आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर सब्मिट करें।
4. लॉग इन करने के बाद “Authentication History” ऑप्शन को चुनें।
5. वह टाइम पीरियड चुनें जिसे आप जांचना चाहते हैं।
6. सभी गतिविधियों की लिस्ट आ जाएगी, जहां से आप देख सकते हैं कि आपका आधार
कहां और कैसे इस्तेमाल हुआ।
अगर इनमें से कोई एक्टिविटी आपको संदिग्ध लगे, तो उसे तुरंत UIDAI को रिपोर्ट करें।
अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो आप इन दो तरीकों
से शिकायत दर्ज करा सकते हैं:- UIDAI हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें: 1947 (यह टोल-फ्री
नंबर 24×7 उपलब्ध है)
– ईमेल करें: अपनी शिकायत और संबंधित जानकारी के साथ UIDAI को help@uidai.gov.in पर मेल करें।
क्या आपके Aadhaar का हो रहा है दुरुपयोग
1. UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
2. “Lock/Unlock Biometrics” सेक्शन में जाएं।
3. अपनी वर्चुअल आईडी (VID), नाम, पिन कोड और कैप्चा कोड डालें।
4. इसके बाद आपको एक OTP मिलेगा जिसे वेरिफाइ करें।
5. वेरिफिकेशन के बाद आप अपने बायोमेट्रिक डिटेल्स को लॉक कर सकते हैं।
कभी भी जब आवश्यकता हो, तो इन्हें अनलॉक भी किया जा सकता है।